उत्तराखंड

राज्य सरकार के सौ दिन के कामकाज से जनता निराश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। कांग्रेस जिला महामंत्री संतोष पांडे ने धामी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल पर निशाना व्यक्त करते हुए कहा सरकार के सौ दिन के कामकाज से जनता निराश है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फर्जी दुष्प्रचार व मुफ्त राशन के नाम पर वोट लेकर सरकार बनते ही राशन देना तो दूर राशन कार्ड सरेंडर करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। राज्य सरकार आवश्यक खाद्य वस्तुओं में भी जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी करने का समर्थन कर रही है। जनता के बजाए धामी सरकार खुद की पीठ थपथपाने में लगी है। इसके अलावा विस से पारित ट्रांसफर एक्ट का उल्लंघन कर सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों व अधिकारियों की मिलीभगत से वर्षों से सुगम में रह चहेते अधिकारी एवं कर्मचारियों को दुर्गम में न भेजने का जुगाड़ कर लिया। इसका खामियाजा वर्षों से दुर्गम में रह रहे अधिकारी-कर्मचारी भुगत रहे हैं। मंत्रियों व अफसरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के कारण तालमेल के अभाव में नौकरशाही असमंजस में है। इससे जनता के कार्यों को अधिकारी कर्मचारी बाधित कर रहे हैं। जनता दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हो रही है। आने वाले समय में देवभूमि की जनता छल कपट से आई भाजपा सरकार को जरूर सबक सिखाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!