पंजाब ने शूटिंग की मिश्रित स्पर्धा में जीता स्वर्ण

Spread the love

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की शूटिंग स्पर्धा की 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में पंजाब के अर्जुन बाबूता और ओजस्वी ठाकुर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने महाराष्ट्र को 16-12 के अंतर से हराया। महाराष्ट्र के आर्य बोरसे और रुद्राक्ष पाटिल ने रजत, पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ और इस्मिता भोवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में शनिवार को प्रतियोगिता हुईं। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में पंजाब ने अपनी बढ़त बनाए रखी और महाराष्ट्र के 21.0 के मुकाबले 21.4 के अंतिम शॉट स्कोर के साथ जीत दर्ज की। पंजाब के स्वर्ण विजेता ओजस्वी ठाकुर और अर्जुन बाबूता ने कहा अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन को ध्यान में रखकर उन्होंने स्वर्ण पदक के लिए कोशिश की थी। उन्होंने उत्तराखंड की शूटिंग रेंज की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *