बिग ब्रेकिंग

पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी भाजपा से निलंबित, पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी को भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्घ्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसमें उनसे सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए उस पत्र का संज्ञान लेते हुए की है, जिससमें प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नेतृत्व परिवर्तन का प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है। यह पत्र जोशी ने प्रधानमंत्री को भेजा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा़ देवेंद्र भसीन ने बताया कि पूर्व मंत्री जोशी को सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से बर्खास्त भी किया जा सकता है।
टिहरी के पूर्व विधायक लाखीराम जोशी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र ने सियासी हलचल मचा दी है। पत्र लिखने के कारण भाजपा प्रदेश संगठन ने लखीराम जोशी को निलंबित करने के मामले में पूर्व विधायक ने कहा कि इस तरह किसी का निष्कासन नहीं किया जा सकता। व्यवस्था के अनुसार पहले नोटिस देना पड़ता है। उसके बाद ही निष्कासन होता है। मैंने सत्य बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।
लाखीराम जोशी राजनीतिक सफर
वर्ष 1991 : विधानसभा टिहरी का चुनाव जीते।
वर्ष 1993 : विधानसभा टिहरी का चुनाव हारे।
वर्ष 1996 : विधानसभा टिहरी का चुनाव जीते।
वर्ष 2000 : उत्तराखंड उत्तरप्रदेश से अलग हुआ।
वर्ष 2001 : अंतरिम सरकार में मंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!