राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान, राज्य गीत और चित्रकला प्रतियोगिता में शिवम सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


कार्यक्रम में डा. अंबिका प्रसाद ध्यानी ने उत्तराखंड के शैक्षिक परिदृश्य की दशा एवं दिशा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने घटती छात्र संख्या, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और पठन-पाठन को रुचिकर बनाने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया। इस दौरान भाषण, निबंध, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, कविता पाठ, लोकगीत और राज्य गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभय गुसाईं द्वितीय और अनिका रावत तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में शौर्य रावत ने द्वितीय और आरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रितिक रावत प्रथम, रुद्रांश गुसाईं द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में रुद्रांश, शौर्य और शिवम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ में प्रियांशी, राधिका और आन्वी ने तथा लोकगीत प्रतियोगिता में रितिक, अभय और अनमोल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *