रद्द हो सकती है विश्वविद्यालयों और कालेजों की लंबित परीक्षाएं

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्वविद्यालयों और कालेजों की लंबित परीक्षाएं भी अब रद्द की जा सकती है। हालांकि जो विश्वविद्यालय व कालेज आनलाइन या फिर घर बैठे ही छात्रों से ओपेन बुक जैसे तरीके से परीक्षाएं कराने में सक्षम होंगे, उन्हें इसे लेकर टूट भी मिलेगी। वैसे तो मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादातर विश्व विद्यालय और कालेजों ने परीक्षाएं कराने से हाथ खड़े कर दिए है। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी दोनों को दी है। मौजूदा समय में देश में करीब एक हजार विश्वविद्यालय और 45 हजार से ज्यादा कालेज है।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय इससे पहले सीबीएसई व आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं की लंबित परीक्षाएं रद्द कर चुका है। जो कि विवि और कालेजों की परीक्षाओं के साथ ही एक से पंद्रह जुलाई के बीच प्रस्तावित थी। फिलहाल संक्रमण के खतरे को देखते हुए विवि और कालेजों ने भी इन परीक्षाओं को रोक रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *