गोर्वंश के गले में बांधी रेडियम बेल्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर में कलालघाटी पुलिस की ओर से निराश्रित पशुओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनूठी पहल शुरू की गई है। निराश्रित गोवंश को वाहनों की टक्कर से बचाने के लिए गोवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान शुरू किया है।
पुलिस चौकी प्रभारी राजाराम डोभाल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई गोवंश वाहनों की टक्कर से घायल हो गए हैं। कई घटनाओं में तो वाहन चालक भी चोटिल हुए हैं। घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलालघाटी पुलिस भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता, मिलनचौक, जशोधरपुर, किशनपुर आदि अलग-अलग जगहों पर 30 से अधिक निराश्रित पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट बांध रही है। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कांस्टेबल रविंद्र भट्ट, अनिल राणा भी शामिल रहे। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत, पार्षद मनीष नैथानी, रजनीश बेबनी, जेपी बहुखंडी, राजेंद्र बिष्ट, आकांक्षा रावत ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *