रागिनी अग्रवाल को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मुंबई की साहित्यिक संस्था ‘कभी कवि’ की ओर से गोविंद नगर निवासी रागिनी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान कवियों की कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लखनऊ स्थित निराला सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों ने भाग लिया। कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गोविंद नगर निवासी रागिनी अग्रवाल को कवि काव्य सम्मान-2025 दिया गया। काव्य संग्रह काव्याक्षरी (द्वितीय संस्करण) का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि प्रीति पाण्डेय, अनिल, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *