कोटद्वार-पौड़ी

बरसात से ढह गई गौशाला, दबने से गाय की मौत

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में पिछले 24 घण्टे से लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात से लोगों को अब मुसीबतें भी उठानी पड़ रही है। लगातार हो रही बरसात से पाबौ ब्लॉक में एक काश्तकार की गौशाला ढह गई। मलवे में दबने से एक गाय की मौत हो गयी।
  जनपद में लगातार हो रही बरसात से पाबौ ब्लॉक के बुरासी गांव निवासी विनोद सिंह की गौशाला शुक्रवार तड़के ढह गई। गौशाला ढहने की  आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आये और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर गौशाला के मलबे में दबे तीन  जानवरों को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन एक गाय की मलबे में दबने से मौत हो गई। पीड़ित विनोद सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। (फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!