केदारनाथ और गौरीकुंड में हुई बारिश, बढ़ी ठंड

Spread the love

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ में रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि पैदल मार्ग में भी बारिश हुई। केदारनाथ आस्था पथ पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं से उन्हें बारिश में नहीं भीगना पड़ा, इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पैदल मार्ग में यात्रियों को बारिश से परेशानियां जरूर हो रही है। रविवार सुबह केदारनाथ में बादल लगे थे। केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही आस्था पथ में लाइन लग गई। यहां रेन सेल्टर की सुविधा होने से इस बार यात्रियों को बारिश से राहत मिल रही है। दोपहर बाद केदारनाथ में मौसम बदल गया। शाम 4 बजे से बारिश शुरू हुई। इससे यहां ठंड भी होने लगी। गौरीकुंड से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को भी बारिश से मुश्किलें उठानी पड़ी। इधर, शाम 3 से 5 बजे तक मंदिर की सफाई और भोग व्यवस्था की गई। इस दौरान मंदिर में दर्शन नहीं हो पाए। इसके बाद 5 बजे दोबारा यात्रियों के लिए मंदिर खोला गया। केदारनाथ में दर्शनों के लिए यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *