देश-विदेश

राजद अराजक पार्टी और कांग्रेस राष्ट्र विरोधी, क्या यह गठबंधन विकास सुनिश्चित करेगा: नड्डा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सोनपुर , एजेंसी । बिहार के सोनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनता से पूछा क्या महागठबंधन बिहार का विकास कर पाएगा? नड्डा ने कहा, श्राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक अराजकतावादी पार्टी है, कांग्रेस राष्ट्र विरोधी है, यह बिहार में महागठबंधन है। क्या यह गठबंधन विकास सुनिश्चित करेगा?श्
रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने जनता से पूछा कि आप लोगों को लालटेन की सरकार चाहिए या श्एलईडीश् की। उन्होंने 19 लाख सरकारी नौकरी देने को लेकर भी बात कही। उन्होंने आगे कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार जी ने लालू जी के साथ महागठबंधन में लड़ा था। महागठबंधन क्यों टूटा? महागठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि नीतीश जी समझ गए कि मेरा सुशासन इन कुशासन वालों के साथ नहीं चल सकता है।
नड्डा ने आगे कहा राहुल गांधी जो दलील देते हैं उसे इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर रखता है, ये हैं हमारी राष्ट्र भक्त इंडियन नेशनल कांग्रेस। महात्मा गांधी जी भी शरमा रहे होंगे, उनको भी लगता होगा कि क्या हो गया। मेरा नाम चुराकर इन्होंने क्या-क्या कर दिया। नड्डा ने अनुच्छेद 370 और पुलवामा हमले को लेकर भी जनता के सामने अपनी बात रखी।
बता दें कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसमें पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को हो गया। पहले चरण में 71 सीटों पर 53़54 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बिहार में दिवाली किस गठबंधन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!