कोटद्वार-पौड़ी

राजेंद्र सिंह राणा बने संगठन के अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का भी निर्विरोध गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, संगठन को मजबूत करना और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता बताया।
रविवार को मिलन केंद्र मांडाखाल में आयोजित पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष, सत्यपाल सिंह राणा उपाध्यक्ष, अतुल सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, सते सिंह बिष्ट व विमल सिंह नेगी सदस्य, सुरेंद्र सिंह रावत संरक्षक व अनिल मीडिया प्रभारी चुने गए। इस मौके पर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सिंह रावत व सहअध्यक्ष अर्जुन सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपंन की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पूर्व सैनिकों की समस्याएं हल करना प्राथमिकता बताया। इस मौके पर महावीर सिंह रावत, मदन मोहन कठैत, बकुल रावत, सते सिंह बिष्ट, कल्याण सिंह रावत, टीएस बिष्ट, हर्ष सिंह रावत, अनिल धस्माना, शैव सिंह रावत, शंकर सिंह कंडियाल, पदम सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, संतंन सिंह भंडारी आदि शामिल थे।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!