Uncategorized

टिहरी राजदरबार के राजपुरोहित संपूर्णानंद जोशी का कोरोना से निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नईटिहरी। टिहरी राजशाही के राजदरबार नरेन्द्रनगर में राजा के राज पुरोहित संम्पूर्णानंद जोशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। स्व. जोशी के निधन की खबर से राजदरबार सहित नरेन्द्रनगर शहर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। महाराजा टिहरी के नरेंद्रनगर राजदरबार में वर्षों से राजपुरोहित रहे 75 वर्षीय संपूर्णानंद जोशी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। स्व. जोशी को भगवान बद्रीनाथ के महाभिषेक के लिए हर साल निकाले जाने वाले तिलों के तेल की प्रक्रिया में महारत हासिल थी। उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर महाराजा मनुजेंद्र शाह, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, उपेन्द्र थपलियाल, वाचस्पति रयाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा आदि ने गहरा शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!