Uncategorized

राजूहा मटीना के चेली वाटिका में हुआ वृहद पौधरोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत राजकीय जूनियर हाईस्कूल में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में बनी चेली वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। तरूश्री पुरस्कार प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डीएल वर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। अभिभावकों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कई फलदार] चैड़ी पत्तीदार और औषधियुक्त पौधे रोपे। प्रधानाध्यापक वर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में हर साल बारिश के मौसम में पौधरोपण किया जाता है। सालों से शिक्षक] बच्चे और अभिभावक मिलकर विद्यालय परिसर और गांव में पौधरोपण करते आए हैं। उनकी मेहनत और पर्यावरण के प्रति किए कार्यों के कारण विद्यालय को तरूश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने मौजूद अभिभावकों को एक पौधा मेरे आंगन का कार्यक्रम के तहत एक&एक पौधा घर पर लगाने के लिए दिया। पौधरोपण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के उपयोग का पालन किया गया। इस मौके पर गीता श्र्मा] चंद्रा देवी] धना देवी] खष्टी बिष्ट] पुष्पा फुलारा] हरीश फुलारा] मनीषा शर्मा] पवन शर्मा] हंसी देवी] किरन] बबीता] तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।
हरेला पर्व के तहत किया पौधरोपण
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ- अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में शनिवार को कार्यक्रम चला। इस दौरान छायादार] फलदार पौधों के अलावा फूलों को रोपा गया। प्राचार्य ने सभी से रोपित पौधों को बचाने के लिए भी सभी से आगे आने का आश्रन किया। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने वनों के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ- दीपा कुमारी] डॉ- भगवती नेगी] डॉ- हेमलता] धमेंद्र बोरा] छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी] अर्जुन थापा] दिनेश ओली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!