कोटद्वार-पौड़ी

राम भरोसा कंडवाल हिंवल रत्न सम्मान से सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
देव भूमि उत्तकर्ष सेवक संघ नन्दपुर कोटद्वार के प्रधान कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आरएल कुकरेती ने आगामी कार्यक्रम नशा मुक्त होली मिलन की घोषणा करते हुए कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो इसे पर्यावरण सुरक्षा से जोड़कर प्राकृतिक रंगों और फूलों की होली के तौर पर खेला जायेगा।
इस अवसर पर देवभूमि नशामुक्त हो जैंसे अभियान के लिए हजारों युवाओं को संकल्पित करने के लिए एवं विश्व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए “असलदेव” अभियान के माध्यम से विश्व पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं सामाजिक सौहार्द के लिए संघ के महासचिव राम भरोसा कंडवाल को मुख्य अतिथि जिला स्काउट कमिशनर पौड़ी मदन मोहन जोशी ने हिंवल रत्न सम्मान से सम्मानित किया। राम भरोसा कंडवाल ने कहा कि हिमालय एवं गंगा की अविरल धारा से ज्यादा छेड़छाड़ मानव जाति के लिए विनाशकारी हो सकती है। दिनों दिन ग्लेशियर का पिघलना, चमोली एवं केदारनाथ की घटनाएं महाप्रलय का संकेत है। इसलिए हमारी सरकारों को इस तरफ ध्यान देना आवश्यक है। इस अवसर पर आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा, आचार्य कमलकांत देवलियाल, आकाश बडोला, बीएस नेगी, नन्दन सिंह नेगी, श्रीमती यमुना देवी, विमला शुक्ला, राज किशोर ममगाईं, कविता गुसांईं, सोनिया नैथानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!