रणवीर सिंह ने शुरू की अपनी फिल्म सर्कस की शूटिंग

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म सर्कस की शूटिंग शुरु कर दी है। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह को लेकर फिल्म सर्कस बना रहे हैं। रोहित इससे पूर्व रणवीर के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं। फिल्म सर्कस एक कॉमेडी फिल्म होगी। रोहित के निर्देशन में बन रही सर्कस फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो से शुरु की गई है।
बताया जा रहा है कि महबूब स्टूडियो में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े, मुरली शर्मा और वरुण शर्मा को सीन शूट करते हुए देखा गया है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सुप्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के एक नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर बना रहे हैं।यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *