लव जिहाद : भाई की हत्या की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दमोह ,। मध्य प्रदेश के दमोह में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। पटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में, पड़ोस में रहने वाले रशीद खान नामक आरोपी ने एक युवती को उसके छोटे भाई की हत्या की धमकी देकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए।
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी ने 18 महीने तक उस पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने और उससे शादी करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसके वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस बीच, युवती की शादी भी हो गई, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 31 अगस्त को, उसने युवती के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए। युवती ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पटेरा थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि आरोपी रशीद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी 2024 की रात वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी, तभी रशीद खान ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उसके छोटे भाई की हत्या की धमकी दी, जिससे डरकर वह चुप हो गई।
दमोह में पिछले एक महीने में यह लव जिहाद का दूसरा मामला है। इससे पहले हटा की एक युवती को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर एक मुस्लिम युवक अपने साथ ले गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *