उत्तराखंड

राष्ट्र सेविका समिति ने किया पथ संचलन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। राष्ट्र सेविका समिति ने सोमवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन किया। इससे पूर्व भगवा ध्वज, अष्ट भुजा माता व भारत माता का वंदन किया गया। संचलन लक्ष्मी शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर सरगम टकीज, रेलवे बाजार, कारखाना बाजार होते हुए वापस लक्ष्मी शिशु मंदिर पहुंचा। कार्यक्रम की अध्यक्ष व अधिवक्ता परिषद की प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या ने झंडी दिखाकर संचलन का प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही हम सभी के लिए सर्वोपरि है। इस भाव से सेविकाएं निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में तत्पर हैं। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना लक्ष्मी बाई केलकर ने 1935 में दशहरे के दिन की थी। इसी के उपलक्ष में देशभर में पथ संचलन कार्यक्रम किया जा रहा है। यहां क्षेत्र कार्यवाहिका नीमा अग्रवाल, विभाग बौद्घिक प्रमुख किरन पांडे, जिला कार्यवाहिका भगवती पांडे, बीना भोज, जिला सह कार्यवाहिका रेनू बिष्ट, नगर कार्यवाहिका विमला भट्ट, नगर संपर्क प्रमुख हेमलता उप्रेती एडवोकेट, मुन्नी बाजपेई, मुन्नी जोशी, यशोदा पांडे, बबीता निगम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, तारा बहुगुणा, लता जोशी, बीना भाकुनी, विजयलक्ष्मी चौहान, प्रतिभा जोशी, पूनम जोशी, गीता जोशी, भगवती बिष्ट रहे। संचलन में अश्व पर ध्वज लेकर भारत माता संचलन का मुख्य आकर्षण रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!