टीएमसी में बगावत, 20 सांसदों ने एनडीए में जाने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा

Spread the love

नईदिल्ली,दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बड़ी बगावत हो गई है। पार्टी के कम से कम 20 सांसदों ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की इच्छा जताई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के इस गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार को बनाया जाएगा, जिन्होंने हाल में पार्टी के सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग ले रही थीं, तभी राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे के साथ करीब 20 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर जमा हुए थे। इस दौरान बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। बांगी सांसदों में शामिल प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार, जगदीश चंद्र बसुनिया, अरूप चक्रवर्ती, कालीपाड़ा सोरेन और असित मल बैठक में उपस्थित थे। बाद में बापी हलदर भी बैठक में शामिल हो गए।
रे ने सोमवार सुबह राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और टीएमसी पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने पत्र में लिखा, बंगाल की जनता ने 15 साल सत्ता में रहने के बाद टीएमसी को कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित शासन में विफलताओं के कारण नकार दिया है। रे ने बंगाल चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया और कहा कि वे जनता के फैसले को स्वीकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *