रिफ्रेशन कोर्स 21 से 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर ट्रान्सपोर्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से जीएमटी भवन में वाहन चालकों के लिए 21 नवंबर से दो दिवसीय रिफ्रेशन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यूनियन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि छोटी गाड़ी, ट्रक, टैम्पू, जीप आदि के वाहन चालकों के लिए रिफ्रेशन कोर्स करना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चालकों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा जिसकी वैधता 12 माह तक होगी। इच्छुक चालक किसी भी कार्य दिवस पर लाईसेन्स की फोटोकापी कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *