जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद लासनायक धनवीर सिंह राणा राजकीय इंटर कालेज कलालघाटी में विद्यालय प्रबंधन समिति की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान रेखा देवी को प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही विद्यालय में नवप्रवेशोत्सव भी मनाया गया।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने किया। उन्होंने कहा कि नए सत्र में उनके विद्यालय में 26 बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसके लिए शिक्षक व विद्यार्थी लगातार अभियान भी चला रहे थे। इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान रेखा देवी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। चंद्र प्रकाश जखमोला, रोशनी देवी, आरती देवी, एहसान, आभा डबराल, सुनीता देवी, मीना श्रीवास्तव, अनीता को बतौर सदस्य शामिल किया गया। इस मौके पर ऊषा रावत, बीना शर्मा, अर्चना कंडवाल, डा.मंजु कपरवाण, सावित्री रावत, विनीता जोशी, निधि, किरण जागरवाल आदि मौजूद रहे।