उत्तराखंड

विश्व कल्याण महायज्ञ में हुए धार्मिक अनुष्ठान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। देवीधुरा में विश्व कल्याण महायज्ञ जारी है। कार्यक्रम के चौथे दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान में चार खाम के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। साध्वी विभानंद गिरी ने प्रवचन दिए। देवीधुरा में चलरहे विश्व कल्याण महायज्ञ में शुक्रवार को हवन और कथा का वाचन किया गया। प्रकाश पांडेय ने कथा का वाचन किया। मुख्य यजमान हीरा बल्लभ जोशी और दिनेश चंद्र जोशी, गहड़वाल खाम के प्रतिनिधि दीपक सिंह बिष्ट परिवर्तन, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, वालिक के नरेश बिष्ट और वीरेन्द्र सिंह लमगड़िया ने पूजा अर्चना की। साध्वी विभानंद गिरी ने प्रवचन दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हिंदू पुरोहित संघ व मां वाराही मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया,व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, विक्रम कठायत, संजय चम्याल, गोकुल कोहली, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश मेहरा, दिनेश चम्याल, रोशन लमगड़िया, प्रवीन जोशी, नीरज चम्याल, विनय चम्याल, पवन राणा, नवीन राणा, चंदन बिष्ट, जगदीश सिंग्वाल ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!