जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Spread the love

काशीपुर। पराक्रम दिवस पर आदर्श राजकीय इंटर कलेज बरहैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय में भी नेताजी की जयंती मनाई गई। सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ड़ मनुहार आर्य ने किया। भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक संजय सिंह बिष्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अमूल्य योगदान के बारे में बताया। यहां ड़ सूरजपाल सिंह, ड़ आदर्श कुमार चौधरी, ड़ ललित, ड. जय सिंह, ड़ हितेंद्र शर्मा, रोहित कुमार रहे। इधर, बरहैनी इंटर कलेज में प्रधानाचार्य महेश कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे नारे से आजादी की लड़ाई को बुलंद किया था। यहां ड़ सुरेश भट्ट, विशाल कुमार, अमित अग्रवाल, आशुतोष जोशी, संजीव चंद्रा, आशीष भटनागर, मुकेश शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *