उत्तराखंड

शहीद श्रीदेव सुमन को याद कर श्रद्घांजलि दी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। जिले भर में अमर शहीद श्रीदेव सुमन का की पुण्य तिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्घासुमन अर्पित किए गए। श्रीदेव सुमन दिवस की 79वीं पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय में विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं सहित श्रीदेव सुमन साहित्य कला स्मृति मंच के सदस्यों और नागरिकों ने शहर के मुख्यमार्गों पर प्रभातफेरी निकाली। सुबह हनुमान चौक पर अमर शहीद श्री देव सुमन की मूर्ति पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान आदि ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। साथ ही जन-क्रांति के दौर के उनके अद्वितीय संघर्ष और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, हरि सिंह राणा, नागेन्द्र थपलियाल, पालिका सभासद सविता भट्ट, सुमन स्मृति मंच के सचिव शैलेन्द्र नौटियाल, होटल एसोशियेसन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, शैलेन्द्र गोदियाल, प्रताप बिष्ट संघर्ष, विष्णुपाल सिंह रावत आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!