क्षतिग्रस्त नालियों पर नगरवासियों ने जताई नाराजगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के वार्ड नंबर 2 में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्त न होने से नगरवासियों में रोष व्याप्त है। नगरवासियों का कहना है कि बार-बार पत्राचार कर वार्ड सदस्य और नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगरवासी मनीष रौतेला का कहना है कि उनके द्वारा वार्ड सदस्य से कई बार क्षतिग्रस्त नाली के मरम्मत को लेकर पत्राचार किया गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। उनका कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई भी समय पर नहीं की जाती है, जिससे नाली में बनी गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। नगरवासी मुकेश रावत ने बताया कि क्षतिग्रस्त नालियों के कारण आए दिन लावारिस गोवंश वह लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *