स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि पर पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बेहतर समाज निर्माण के लिए स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने ओजस्वी विचारों से वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवाविंत करने वाले स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्याता और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म पर अपना व्याख्यान देकर भारतीय सनातन धर्म की धर्मध्वजा को लहराया। छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन सिद्धांतों को आत्मसात करके उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर साक्षी, अर्चना, अनुष्का, दिया, रीतिका, तनुजा, मीनाक्षी, रोनिका, खुशबू, आर्यन चौहान, अंकित पांथरी, लोकेश, सुजल, विश्वजीत, प्रयास रमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *