उत्तराखंड

योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम लाभार्थी सम्पर्क अभियान पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव घर तक पहुंचाने और योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से सम्पर्क करने का संकल्प लिया। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। गोपेश्वर में आयोजित कार्यशाला में लाभार्थी सम्पर्क अभियान के मण्डल सह संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सह संयोजक व कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र रावत, सत्येन्द्र असवाल, गढ़वाल सह संयोजक चन्द्रकला तिवारी, महेंद्र राणा, मण्डल महामन्त्री उमेश भट्ट उपेंद्र भंडारी, सुरेन्द्र तोपाल, सुशीला रावत, हरि प्रसाद ममगाई, त्रिलोक राणा, अनिल किशोर नेगी समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!