कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सतपुली में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है।
चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी बलवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रामचंद्र सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, युवा प्रधान विकास रावत, जयकृत सिंह राव व छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल ध्यानी का भी स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा सिर्फ अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्हें जनता के हितों से कोई मतलब नहीं रह गया है। सत्ता में बैठे नेता जनता को शोषण कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को जनता के बीच पहुंचकर संघर्ष करना होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, प्रदेश महासचिव आईटी कल्याण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कीरत रावत, जिला सचिव पूरन जैरवाण, मोहित सिंह, राजेश भंडारी, भरत सिंह, जयकृत सिंह रावत, सुरजन रौंतेला, उम्मेद सिंह रावत, करण पोखरियाल, साक्षी डबराल, दिव्या बुडाकोटी, संजय रावत, जयदीप नेगी, अम्मू रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!