कोटद्वार-पौड़ी

पोस्टर प्रतियोगिता में इप्सा जोशी रही अव्वल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में जन्तु विज्ञान परिषद की ओर से पोस्टर/माडल एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता में इप्सा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य जानकी पंवार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी प्रोफेसर आदेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पोस्टर/मॉडल एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के औचित्य पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. स्मिता तिवारी ने प्रतियोगिता का संचालन किया। पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता में इप्सा जोशी ने प्रथम स्थान गुरप्रीत एवं विनीता ने द्वितीय स्थान एवं सलोनी कुलश्री एवं शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता शीर्षक जैव विविधता संरक्षण जीव जंतुओं के संदर्भ में आंचल ध्यानी प्रथम स्थान प्रतिभा द्वितीया एवं सलोनी कुलश्री तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर जंतु विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. अंजू थपलियाल एवं डॉ. मोहन कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!