उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अगले चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 4543 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुन लिया गया है। बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूचियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी हैं, जहाँ विज्ञप्ति भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी सीधे भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नियत तारीख से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे।