पेंशन से काटी जा रही अंशदान की राशि करें वापस

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी-अधिकारी एवं शिक्षक पेंशनर्स संगठन ने स्वस्थ्य योजना में मासिक पेंशन से काटे जा रहे अंशदान को वापस करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन और न्यायालय की शरण में जाएंगे। मंगलवार को संगठन ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना यानी एसजीएचएस के तहत पेंशनरों की मासिक पेंशन से अंशदान काटा जा रहा है। जिसका उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने काटी गई धनराशि को वापस करने की मांग की। कहा कि यदि 31 मई तक प्राधिकरण ने कटौती की गई धनराशि नही वापस की तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। यहां अध्यक्ष केशवानंद जोशी, जिला मंत्री नारायण सिंह गढ़िया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *