मरीजों को उपलब्ध कराएं बेहतर सुविधा

चम्पावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जरूरत वाली सामग्री के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, दंत रोग, फिजियोथेरेपिस्ट, पैथोलजी लैब, महिला वर्ड आदि की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर समस्याएं जानी। डीएम ने जरूरत वाली सामग्री का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार देना डक्टर का कर्तव्य है। उन्होंने मेडिकल स्टफ से मनोयोग से कार्य करने को कहा। यहां पीएमएस ड़एचएस ऐरी समेत तमाम डक्टर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *