पैमाइश को गए राजस्व कर्मियों को सहना पड़ा विरोध

चम्पावत। मनिहारगोठ में पुस्तैनी जमीन की पैमाइश को पहुंचे राजस्व कर्मियों को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। दो पक्षों में जमीनी विवाद के की नापजोख को गए राजस्व कर्मी विरोध के बाद लौट आए। दरअसल, बुधवार शाम तहसील से राजस्व विभाग से कानूनगो गोविंद गिरी और पटवारी अमर सिंह मंगला व प्रतिभा जोशी एसडीएम के निर्देश पर जमीनी विवाद की पैमाइश के लिए मनिहारगोठ गांव पहुंचे। यहां कई सालों से दो चचेरे भाइयों में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके निपटारे के लिए राजस्व की टीम मौके पर गई थी। लेकिन यहां पहले दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ। बाद में जब राजस्व कर्मियों ने पैमाइश करनी चाही तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने विरोध किया। विवाद बढ़ने लगा तो सभी राजस्व कर्मी मौके से लौट आए। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि राजस्व कर्मियों को विरोध का सामना करना पड़ा। तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि जल्द ही दल बल के साथ मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *