उत्तराखंड

टैक्सी यूनियन ने लोगों को नशे के प्रति जागरुक किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने नशे के प्रति जागरूकता रैली निकाली। नगर के विभिन्न जगहों में रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की गई। इसके बाद टैक्सी यूनियन कार्यालय में बैठक कर अव्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। गुरुवार को टैक्सी यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष मदन कुमार के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें नगर में टैक्सियों की अव्यवस्थाओं पर रोक लगाए जाने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष कुमार ने कहा कि टैक्सियां अनुशासन के तहत ही चलाई जाएं। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों व टैक्सी चालकों ने नगर में टैक्सी स्टैंड से लेकर सीमेंट रोड, राजाराम चौराहा, तुलसीराम चौराहा, चड्डा चौराहा, मुख्या बाजार, रोडवेज स्टेशन तक रैली निकाल लोगों को जागरुक किया। यहां सीओ अविनाश वर्मा, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, महासचिव नारायण सिंह गैड़ा, सचिव दीपक चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष विकास धामी, संचालक जर्नादन भट्ट, सूरज, किशोर, राम बाबू, संजीव, कल्लू, नीरज, निगम गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!