बाराकोट में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और मनरेगा कर्मी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बाराकोट के ब्लक सभागार में बीडीओ बीबी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक हुई। सांसद प्रतिनिधि बहादुर सिंह फत्र्याल ने निर्माण कार्यों को समय और गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि ब्लक घ्में 12 अमृत सरोवरों घ्का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसमें छह सरोवरों में 15 फरवरी के बाद मत्स्य विभाग की ओर से बीज डाला जाएगा। बताया कि नौला निर्माण योजना के अंतर्गत 25 नौलों का कार्य पूरा कर लिया गया है और सात नौलों का कार्य फरवरी माह में पूरा करने का मनरेगा कर्मियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ ने बताया कि फिश टैंकों के अंतर्गत 50 के लक्ष्य के सापेक्ष 40 टैंकों का कार्य प्रगति पर है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत 70 आवासों में से 69 आवास स्वीत किए जा चुके हैं। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी खजान जोशी, डीपीओ एसके गुप्ता सहित मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *