रिद्धि भट्ट बनी धाद की अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : धाद लोकभाषा एकांश की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें रिद्धि भट्ट को अध्यक्ष व राजेश खत्री को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान धाद के माध्यम से अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में सचिव राजेश खत्री ने बीते कार्यकाल में संस्था की ओर से की गई गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही बीते वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का भी ब्योरा प्रस्तुत किया। तदुपरांत अध्यक्ष रिद्धि भट्ट ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। संस्था संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट व सोहन मैंदोला की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से पुन: रिद्धि भट्ट को अध्यक्ष व राजेश खत्री को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मनोल घिल्डियाल को उपाध्यक्ष, दुर्गा रावत को कोषाध्यक्ष व रश्मि बहुखंडी को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सुंदर लाल जोशी को संरक्षक चुना गया। तय किया गया कि लोक भाषा के उत्थान व प्रचार-प्रसार को संस्था वर्ष भर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह भी तय किया गया कि भावी पीढ़ी को लोक भाषा व संस्कृति से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में प्रशांत कुकरेती, सुखदेव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *