जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा हेमनदास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, जानकीनगर, कोटद्वार में “नमामि भारतम्” अभियान के अंतर्गत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता कुंज बिहारी भट्ट द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं वंदेमातरम् के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यबोध के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल सामूहिक गायन तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक यात्रा, उसके राष्ट्रीय महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है। इसके उपरांत सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। इससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, प्रधानाचार्य प्रदीप गुसाईं सहित सामूहिक वंदेमातरम् गायन समिति के संयोजक रोहित बलोदी, सह संयोजक राहुल भाटिया, अध्यक्षा मधुबाला नौटियाल, उपाध्यक्षा संगीता रावत, सचिव शिवराम बडोला, सह सचिव मोहन सिंह गुसाईं सहित समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
स्कूल में गूंजा राष्ट्रगीत
कोटद्वार : शुक्रवार को मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम की शुरूवात विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह एवं अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक कैलाश चन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, प्रबन्ध समिति के संरक्षक गोपाल कृष्ण, कुसुम चौहान, दिनेश चन्द्र जुयाल, शशिमोहन उनियाल, राजदीप माहेश्वरी, कैलाश वेदी, पीएल खंतवाल, चन्दमोहन चौधरी, रतन लाल वर्मा, दीपक जदली, हरीश रावत, ज्योति सिंह, सुरेन्द्र, शम्भू प्रसाद मंमगई, सरोजनी कुकरेती, गौरव, हमेन्द्र, अमन, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह, हरीश खर्कवाल, राजेश रावत, विपुल उनियाल, सचिन, दलजीत, रामलाल आदि मौजूद थे।