उत्तराखंड

सड़क और पुल की मिली स्वीति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। राज्य योजना में विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के लिए निर्माण कार्यों के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीति प्रदान हुई है। अगस्त्यमुनि ब्लक के शिवानंदी से सिमतोली मिसिंग लिंक (सिमतोली से कांडा) तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीति प्रदान हुई। सड़क की लम्बाई 2़50 किमी है जबकि लागत 3़75 लाख रुपये हैं। वहीं राज्य योजना में जखोली ब्लक के जखोली में ममणी से उरोली धनकुराली मोटर मार्ग के किमी 1 पर सेतु निर्माण की स्वीति प्रदान हुई है। इसकी लम्बाई 30 मीटर है जबकि लागत 8़70 लाख रुपये है। इसके लिए भी स्वीति प्रदान हुई है। सड़क व पुल की स्वीति मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोकनिर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ममणी धनकुराली सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसके किमी 1 पर पुल निर्माण की जरूरत थी। जिसके लिए स्वीति प्रदान की गई है। वही शिवानंदी-सिमतोली मोटर को मिसिंग लिंक से रैतोली-जसौली मोटर मार्ग से जुड़ेगी। जिससे सम्पूर्ण रानिगढ़-धनपुर क्षेत्र की जनता को आवागमन फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के करीब सभी गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। अब विधानसभा क्षेत्र के जो तोक, कस्बे सड़क मार्ग से वंचित है,उनको भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!