दुर्घटना के मामले में रोडवेज बस चालक पर मुकदमा

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर के पास 27 नवंबर को रोडवेज बस ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इलाज के दौरान जान बचाने के लिए घायल का हाथ काटना पड़ा है। घायल के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालपुर निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा वीरपाल पुत्र कोमिल राम मूल निवासी कटिन्ना वरचऊ, जिला बदायूं लालपुर में रहते हैं। 27 नवंबर को वह सुबह कम्पनी से ड्यूटी कर साइकिल से घर लालपुर आ रहे थे। शिमला पिस्तौर के तुलसीद्वार के पास पीटे से आ रही रुद्रपुर डिपो की बस के चालक ने बस लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उनके बायें हाथ को बस का आगे का पहिया कुचलता हुआ निकल गया। उनका जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कलेज अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। उनका बायां हाथ भी काटना पड़ा है। पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *