Uncategorized

रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन को 12 सूत्री मांग पत्र भेजा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बैठक कर प्रबंधन को 12 सूत्री मांग पत्र भेजा है। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की काठगोदाम शाखा की बैठक हुई। यूनियन कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष आंनद बिष्ट ने कहा कि प्रबंधन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। शाखा मंत्री मनोज भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी हड़ताल को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। बाद में काठगोदाम सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान को 12 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, प्रदीप शर्मा, शशिकांत गौतम, निर्मल जोशी, मो रेहान, संदीप गौतम, सोनाराम, नरेश कुमार, सुंदर लाल, सतनाम सिंह,मो. जाहिद, प्रदीप सिंह, गौरव जोशी, दिनेश तिवारी, सूरज बाबू, शिव कुमार, केवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
ये हैं प्रमुख मांग
1- बंद किए ड्यूटी रेस्ट शुरू किए जाएं।
2- बिना ई-टिकट मशीन बस रूट पर न जाए।
3- अनुबंधित ढाबे में कोविड नियमों का पालन हो।
4- कर्मचारियों की काटी गई 5 सीपीएल दी जाए।
6- चार माह से वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए।
7- वाहनों को बिना सेनिटाइज न भेजें, यात्रियों की स्केनिंग हो।
8 – लंबे रूट कानपुर/लखनऊ/आगरा के लिए पूरा रेस्ट मिले।
9- लगेज प्रकरण में काटा गया परिचालकों का बोनस दिया जाए।
10- कर्मचारियों के मेडिकल अवकाश स्वीकृत किए जाएं।
11- समय संचालक कक्ष में भेदभाव ना किया जाए।
12- डिपो परिसर में स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!