उत्तरकाशी में रोटरी क्लब ने किया महिलाओं को सम्मानित

Spread the love

 

उत्तरकाशी। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सौम्यकाशी रोटरी क्लब उत्तरकाशी की ओर से माताओं का विशेष सम्मान किया गया। उत्तरकाशी में पहली बार 85 वर्ष से अधिक की 8 महिलाओं का विशेष सम्मान हुआ।
रविवार को मदर्स डे पर रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्ष्ट कार्य करने वाली सुनीता देवी, रामजी रावत, प्रमिला चौहान, प्रभा डोभाल, उर्मिला बत्रा को शल ओढ़कार व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में 85 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग संकुला नौटियाल, लक्ष्मी देवी, माया देवी, सतीश्वरी देवी, बागेश्वरी देवी, गंगा देवी, झाबा देवी, रामेश्वरी असवाल का विशिष्ट सम्मान हुआ। कार्यक्रम में 30 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं रोटरी क्लब ने नेट परीक्षा पास करने वाली ड़ पूजा उनियाल को भी सम्मानित किया। मां पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक भट्ट, अंशु भट्ट व वर्षा ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में, 40 वर्ष से 50 वर्ष तक उम्र की महिलाओं में अशरफी बिष्ट, विनीता रावत व अनिता भंडारी क्रमशरू अव्वल रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर सविता गैरोला , गरिमा माथुर, कमला चौहान आदि ने महिलाओं का सम्मान किया। इस मौके पर सुरेंद्र दत्त उनियाल, मोहन डबराल, प्रताप सिंह बिष्ट, शैलेंद्र कुमार नौटियाल, प्रभावती गौड़, क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रसाद बहुगुणा अजय पुरी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *