Uncategorized

रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठकर विरोध जताया। कहना था कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा किया है। बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के बजाए नौकरियों से निकाला जा रहा है। शनिवार को जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहना था कि बीते साढ़े तीन साल में सरकार ने रोजगार के नाम पर कुछ नहीं दिया। महज झूठी विज्ञप्तियां जारी कर युवाओं को गुमराह किया। कोरोना के नाम पर कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इन युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, हरीश चौधरी, विकास साह, प्रकाश बोहरा, अजय प्रहरी, उमेश खर्कवाल, मयूख चौधरी, नाथ सिंह बोहरा, अभिषेक गंगोला, तुषार वर्मा, राजेश जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!