श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर जाखणी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 पर रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय से रामलीला मैदान कीर्तिनगर तक बैंड के साथ पथ संचालन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम आरएसएस के सामाजिक समरसता संयोजक सुशील कोटनाला ने कहा आज के ही दिन भगवान विष्णु का प्रथम अवतार हुआ था। कहा कि इसी माह संघ के संस्थापक डॉ.केशवराव बलराम हेडगेवार का जन्मदिवस है। आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी। कहा कि नववर्ष प्रारंभ से ही इसी महीने में प्रकृति में बदलाव आता है। सभी पेड़-पौधों में नई पत्तियों का विकास होता है। कहा कि संघ की विजयदशमी 2025 को अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रही है। वर्तमान समय में संघ भारतीय संस्कृति का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। मौके पर सुभाष, महेंद्र बंगवाल, मुकेश लखेड़ा, नरेश कोठियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, पंकज उनियाल आदि मौजूद थे।