Uncategorized

रुद्रप्रयाग जिले में 20 हजार नए सदस्य बनाएगा उक्रांद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने संगठन की मजबूती की कवायदें शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला संगठन का विस्तार किया है। साथ ही दो माह में रुद्रप्रयाग की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के अंत में दल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी व युवा नेता मोहित डिमरी के दादा ब्रह्मानंद डिमरी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि दी गई। रुद्रप्रयाग स्थित अलकनंदा वैडिंग प्वाइंट में उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल ने संगठन की मजबूती के लिए जनपद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई। जिसमें से अभी हाल ही में दल में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को भी जिला संगठन के पदों पर जिम्मेदारी दी गई। जिला संगठन का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर सुभाष मोंगा, चन्द्रमोहन गुंसाई, सीमा चौहान, युवा नेता मोहित डिमरी, हर्षपति रतूड़ी को जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद पर पूर्व सैनिक राय सिंह रावत व बुद्धि बल्लभ मंमगाई को दायित्व दिया गया। अशोक चौधरी को जिला प्रवक्ता सहित नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग का प्रभारी, झिंक्वाण को अनुशासन समिति के अध्यक्ष के साथ तिलबाड़ा नगर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। प्रवीन चौधरी को सांगठनिक विकास खण्ड रुद्रप्रयाग अध्यक्ष, सचिव पद पर देवेन्द्र जग्गी, संदेश भट्ट व महेशानंद भट्ट, लक्ष्मण सिंह विजल्वाण, संगठन मंत्री सुजान सिहं रावत, विक्रम सिंह नेगी को बनाया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक मे केन्द्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिहं राणा, केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली, संगठन मंत्री मुकेश डोभाल, जिला उपाध्यक्ष जितार सिहं जगवाण, विक्रम सजवाण, महा मंत्री बलबीर चौधरी, युवा उक्रादं महामंत्री सुबोध नौटियाल, युवाध्यक्ष दिनेश बर्तवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!