उत्तराखंड

युवा व्यापारी की मौत पर रुद्रप्रयाग बाजार रहा बंद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में एक युवा व्यापारी की मौत से शोक की लहर है। व्यापारियों ने शोक में गुरुवार को बाजार बंद रखा। जबकि पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में रघुवीर सिंह बिष्ट के 27 वर्षीय पुत्र मनीष सिंह की 5 दिन पहले अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हें जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। देहरादून में एक अस्पताल में उनका बुधवार को निधन हो गया। गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने मृतक व्यापारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। सुबह अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक व्यापारी के पिता रघुवीर सिंह बिष्ट रुद्रप्रयाग में वर्षों से ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उनके निधन पर व्यापार संघ, जनप्रतिनिधि, ठेकेदार संघ के साथ ही स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की। व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, भाजपा नेता विजय कप्रवान सहित विभिन्न लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!