उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के युद्घवीर के एएसआई महानिदेशक बनने पर खुशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के खतेणा गांव के युद्घवीर सिंह रावत को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई में महानिदेशक बनने पर जिले के लोगों ने खुशी जताई है। विशेष रूप से सतेराखाल, खतेणा, नारी और सम्पूर्ण तत्लानागपुर और दशज्यूला क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें महानिदेशक बनने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। युद्घवीर सिंह रावत की प्राथमिक शिक्षा प्रावि खतेणा से हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से की है। इससे पहले वे पुरातत्व विभाग गुजरात में निदेशक के पद भी रह चुके हैं। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने रावत के महानिदेशक बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह रुद्रप्रयाग जनपद के लिए गौरव की बात है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि युद्घवीर सिंह रावत के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के शीर्ष पद पर पहुंचने से रुद्रप्रयाग ही नहीं पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। उनके महानिदेशक बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व विधायक मनोज रावत, भाजपा नेता गंभीर सिंह बिष्ट, महेंद्र बर्त्वाल, विक्रम पैलड़ा, अमित प्रदाली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!