उत्तराखंड

जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार से सम्मानित होगा रुद्रप्रयाग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। जिला कौशल विकास योजना में तहत नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए गुरुवार(आज) को जनपद रुद्रप्रयाग को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए सेवायोजन की टीम दिल्ली रवाना हो गई है। नई दिल्ली में शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री भारत सरकार धर्मेद्र प्रधान द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने बताया कि बीते जनवरी माह में तत्कालीन जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जिला कौशल विकास योजना का अनलाइन प्रजेन्टेशन भारत सरकार को दिया था, जिसे भारत सरकार ने नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए जनपद का चयन पुरस्कार के लिए किया था। शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री भारत सरकार ने जिलाधिकारी को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया था, किंतु चारधाम यात्रा की व्यवस्तता के चलते डीएम पुरस्कार के लिए नहीं जा सके। हालांकि सेवायोजन की टीम पुरस्कार के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!