जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में स्वास्थ्य और चेतना को बढ़ावा देने के लिए ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना और लोगों को एक निरोगी जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है।
मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जिला आयुर्वेदिक विभाग पौड़ी के साथ मिलकर शनिवार को रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: सात बजे एजेंसी चौक से हुई, एजेंसी चौक से होते हुए रैली नगर पालिका से होकर पुन: एजेंसी चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं युवाओं द्वारा नारो एवं स्लोगन के साथ आम जनता को योग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्लोगन एवं नारों के माध्यम से लोगों को योग करने के लाभ बताए गये। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी, स्वयंसेवी प्रियंका असवाल, साक्षी, गौरव, अखिलेश्वर जोशी, नितिन चौहान आदि मौजूद थे।