कोटद्वार-पौड़ी

रूपेंद्र नेगी बने सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महामंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी द्वारा कोटद्वार निवासी रूपेंद्र नेगी को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश महामंत्री व सिमलचौड़ निवासी प्रमोद रावत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह द्वारा कोटद्वार नगर निगम के पूर्व पार्षद गुड्डू सिंह चौहान को किसान कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
तीनों नव नियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने नव नियुक्त तीनों पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की अपील की। वहीं नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी अपने दायित्वों पर खरा उतरने की बात कही। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, बलबीर सिंह रावत, जनक भाटिया, मनवर सिंह, विनोद नेगी, सुधा असवाल, नीलम रावत, विजय नेगी, राजीव जखमोला, संदीप रावत, सूरज कांति और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!