साईनीकृष्ण हिंदी हितैषी सम्मान से सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : वर्षभर हिंदी में लेखन एवं दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए साईनीकृष्ण उनियाल को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति की ओर से हिंदी हितैषी सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी तथा संरक्षक पंकज शर्मा ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। बुलंदी संस्था की ओर से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही है। बाजपुर से संचालित बुलंदी संस्था वर्तमान में भारत सहित मॉरिशस, नेपाल और अरब देशों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए 101 आयोजनों की श्रृंखला चला रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *