अंजली की गढ़वाली कविता प्रदेश में पहले स्थान पर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा अंजली पडियार ने अपनी कलम से गढ़वाली भाषा का मान बढ़ाया है। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा की अंजली ने प्रदेश स्तरीय गढ़वाली कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। हिंदी दिवस पर सोमवार को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अंजली को सात हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से हिंदी और उत्तराखंड की लोक भाषाओं के उत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कविता और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा आठ की अंजली ने गढ़वाली कविता लेखन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की प्रिया और कक्षा नौ की रिया उनियाल को भी सांत्वना पुरस्कार मिला। दोनों छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं ने शिक्षक डॉ. प्रदीप जुगरान के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षिका सोनम भट्ट और रेनू कठैत ने भी सहयोग किया। प्रधानाचार्य सीपी देवली ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *